प्रतिभा समाज की,,,सिद्धांत मांडगे युवा आइस स्केटर और नेशनल चैंपियन
देहरादून/पुणे(सुमनताई ब्राम्हणकर)|21वीं राष्ट्रीय आइस शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए नामदेव समाज के गौरव सिद्धांत मांडगे ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश में महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक जीतना अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है।यह सिद्धांत की अथक मेहनत,दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। अब सिद्धांत अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली एशियाई आइस स्केटिंग चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे है। देहरादून में आयोजित 21वीं नेशनल आइस शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चॅम्पियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक (Gold Medals)अपने नाम किए। उन्होंने यह पदक 500 मीटर, 777 मीटर,1000 मीटर और टीम महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 5000 मीटर मेंस रिले रेस में जीते। सिद्धांत 17 से 20 अगस्त तक होने वाले एशियन कांम्पीटीशन मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे,यह समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है। सिद्धांत समाज की प्रसिद्ध समाजसेवी सुमनताई ब्राम्हणकर(अखिल भारतीय नामदेव महासंघ दिल्ली राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष)के नाती हैं।

0
35


