मुंबई CMAI गारमेंट फेयर में अभिनेत्री ज़रीन खान ने रामाज कुर्तीज़ के कलेक्शन की सराहना

Like 1 Views 25
Rajat Chipa (Mumbai) 14-07-2026 Regional

मुंबई/जयपुर(हंसराज लोदा)|CMAI (क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित मुंबई गारमेंट फेयर में रामाज कुर्तीज़ एंड रिसॉर्ट ने अपने आकर्षक फेस्टिव कलेक्शन का भव्य प्रदर्शन किया। 
   इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान ने रामाज कुर्तीज़ के स्टॉल का दौरा किया, जहाँ कंपनी के मालिक मोहित टेलर ने उन्हें रामाज की विशेष डिज़ाइनर कुर्ती भेंट की।

ज़रीन खान ने रामाज कुर्तीज़ के नवीनतम कलेक्शन की प्रशंसा करते हुए डिज़ाइन,गुणवत्ता और रंगों की सराहना की।इस अवसर पर मोहित टेलर ने CMAI द्वारा आयोजित सफल प्रदर्शनी के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं। CMAI का नेशनल गारमेंट फेयर देश के प्रमुख बी2बी परिधान व्यापार आयोजनों में से एक है।

प्रदर्शनी के दौरान रामाज कुर्तीज़ की फेस्टिवल रेंज को देशभर से आए व्यापारियों और खरीदारों ने काफी पसंद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में थोक (व्होलसेल) ऑर्डर बुकिंग किए गए,जिनकी आपूर्ति आगामी रक्षाबंधन फेस्टिवल सीजन के लिए की जाएगी।

रामाज कुर्तीज़ की फेस्टिवल सीज़न में विशेष रूप से लहरिया कलेक्शन खरीदारों के आकर्षण का केंद्र रहा।विभिन्न राज्यों से आए व्यापारियों ने इस कलेक्शन की डिज़ाइन, रंग-संयोजन और गुणवत्ता की मुक्त कंठ से सराहना की तथा आगामी त्योहारी सीजन में इसकी अच्छी मांग रहने की ‌उम्मीद है 
ये एग्जीबिशन 15जुलाई तक है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय