संत शिरोमणि नामदेव मंदिर सनौली द्वारा बैठक आयोजित,,,भव्य स्वागत

Like 0 Views 29
Rajat Chipa (Delhi) 11-07-2026 Regional

ऊना/हिमाचल प्रदेश(रौनकलाल नामदेव)|दिनांक 09.07.2026 बुधवार को समस्त नामदेव समाज द्वारा संत शिरोमणि नामदेव मंदिर सनौली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में बैठक का अयोजन किया गया। 
  नामदेव मन्दिर कमेटी सनोली के प्रधान राम पाल कैथ जी पूरी  टीम एवम प्रदेश की नामदेव समाज महासभा के जनरल सेकेट्री श्री अनिल कुमार जी परिवार समेत,नामदेव समाज महासभा ऊना की कार्यकारणी के जनरल सेकेट्री श्री बिनोद कुमार ने राघवेंद्र जी संयोजक राष्ट्रीय नामदेव समाज  मध्यप्रदेश जी और उनकी पूरी टीम और श्री बलदेव सिंह नामदेव जी राष्ट्रीय सह सचिव का भव्य स्वागत किया गया। नामदेव समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष (संयोजक)श्री राघवेंद्र नामदेव मध्यप्रदेश से तथा उनके सहयोगी रविन्द्र नामदेव, अकाश नामदेव तथा विवेक नामदेव (ट्री मैन) तथा हिमाचल प्रदेश से प्रेमपाल परमार जी और बलदेव नामदेव(राष्ट्रीय सह सचिव)हिमाचल प्रदेश ने भी इस मीटिंग में हिस्सा लिया। जिला ऊना सनौली,
नामदेव मन्दिर ने सब का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया। सनोली मीटिंग के उपरांत उन्होंने कांगड़ा और हमीरपुर में बड़े जोर शोर से बैठक का आयोजन किया गया ।उसके बाद बाकी के सारे 
कार्यक्रम मंडी बिलासपुर, जिला सोलन,नालागढ़ बद्वी, बारिश की वजह से रद्द कर दिए है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय