लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस में हुआ भव्य स्वागत

Like 0 Views 154
Rajat Chipa (Neemuch) 08-07-2026 Regional

जयपुर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|टोंक रोड स्थित रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी एवं राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता के आगमन पर उनका पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
रिसोर्ट के संस्थापक एवं संचालक मोहित टेलर ने राजीव दत्ता का तिलक लगाकर, पुष्प गुलदस्ता,राजस्थानी साफा एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया।इस अवसर पर तालेड़ा उप-अधीक्षक राजेश टेलर,रिसोर्ट के महाप्रबंधक (जीएम), प्रबंधक एवं समस्त टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान राजीव दत्ता ने रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस का अवलोकन किया तथा इसकी राजस्थानी हेरिटेज शैली, पारंपरिक हैंड पेंटिंग,आकर्षक वास्तुकला एवं आधुनिक सुविधाओं की मुक्त कंठ से सराहना की।उन्होंने कहा कि जयपुर और कोटा के मध्य स्थित यह रिसोर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग,सामाजिक समारोहों, कॉर्पोरेट आयोजनों एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक उत्कृष्ट और सुविधाजनक स्थल है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले मेहमानों के लिए यह स्थान अपनी उत्कृष्ट लोकेशन, शानदार आतिथ्य,गुणवत्तापूर्ण सेवाओं एवं प्राकृतिक वातावरण के कारण एक आदर्श डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू बनकर उभर रहा है।
राजीव दत्ता ने रिसोर्ट स्थित मुस्कान रेस्टोरेंट में परोसे गए स्वादिष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजनों की भी सराहना की। उन्होंने रिसोर्ट की आतिथ्य परंपरा, व्यवस्थाओं एवं पूरे स्टाफ की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर रिसोर्ट प्रबंधन ने कहा कि रामाज रिसोर्ट एंड पैलेस का उद्देश्य देशभर से आने वाले अतिथियों को राजस्थानी संस्कृति,पारंपरिक आतिथ्य एवं आधुनिक सुविधाओं का यादगार अनुभव प्रदान करना है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय