संत शिरोमणि नामदेव महाराज के वैश्विक दर्जे के स्मारक बनाने का सपना हो रहा साकार

Like 0 Views 82
Rajat Chipa (Mumbai) 04-07-2026 Regional

सोलापुर/महाराष्ट्र(विनोद अग्रोहीया)|महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री मा.श्री देवेंद्रजी फडणवीस ने 23 जुलाई 2025 को पंढरपुर में श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज के वैश्विक दर्जे के स्मारक बनाने की घोषणा की थी और वह आज प्रत्यक्ष रूप से साकार हो रही है।

श्री संत शिरोमणी नामदेव महाराज स्मारक के विषय में
सोमवार को सोलापूर जिले के पालकमंत्री मा. श्री जयकुमार जी गोरे की अध्यक्षता में नियोजन भवन,सोलापूर में श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर व पंढरपुर विकास आराखड़ा जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में पंढरपुर के श्री संत नामदेव महाराज स्मारक के लिए ₹99.99 करोड़ की निधि को भी मंजूरी दी गई है। पंढरपुर में रेलवे की 65 एकड़ जमीन पर यह भव्य स्मारक बनाया जाएगा और उसके अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों को जिला स्तरीय समिति ने मान्यता दी है।

इस बैठक में विधायक श्री देवेंद्र कोठे,जिलाधिकारी श्री एस. कार्तीकेयन,पुलिस अधीक्षक श्री अतुल कुलकर्णी,मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री कुशल जैन तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पंढरपुर के धार्मिक,सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाला यह आराखड़ा राज्य सरकार की विकासोन्मुख और लोकाभिमुख भूमिका का महत्वपूर्ण चरण साबित होगा। इस महत्वपूर्ण और समस्त नामदेव भक्तों की आस्था वाले स्मारक के विषय में श्री संत नामदेव क्षत्रिय एकसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री महेश ढवळे द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों को सफलता मिली है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय