नामदेव मंदिर पर मीटिंग सम्पन्न,,,महासम्मेलन के लिए किया आमंत्रित
Rajat Chipa (Lucknow) 26-06-2026 Regional
शामली/उत्तरप्रदेश(विनोद अग्रोहिया)|दिनांक 25-6-2026 को नामदेव मंदिर कपूरगढ़ व शामली में मीटिंग सम्पन्न हुई।
जनपद शामली उत्तरप्रदेश से लगभग 25 किलोमीटर दूर, शाहपुरा कस्बे से 5 किलोमीटर दूर कपूरगढ़ में लगभग 450 वर्ष पुराना संत शिरोमणि नामदेव जी का भव्य व विशाल मंदिर हमारे पूर्वजों द्वारा निर्मित किया गया था।यहाँ हर मास की एकादशी को समाज बन्धुओ द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
कीर्तन में आसपास के समाज की 150-200 नर नारी एकत्रित होकर भगवान का भजन सतसंग करती है।
आर्य रमेश रोहिल्ला,राजबीर सिंह,ईश्वर सिंह,जयभगवान,व समालका के प्रधान श्री मदन लाल सहित सब शामली पहुंचे।
शामली में श्री रजनीश नामदेव जी,उत्तमचंद नामदेव जी,श्री मदन लाल जी व राजकुमार रोहिल्ला जी ने स्वागत किया।
राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली की जानकारी दयानंद जी रोहिल्ला, मदनलाल जी व ईश्वर रोहिल्ला ने दी।
सभी लोगों ने आश्वासन दिया कि हम तन मन धन से महासम्मेलन को सफल बनाएंगे।
इस तरह लगभग 200-300 परिवारों तक महासम्मेलन की जानकारी पहुंच गईं है।

0
47


