नामदेव मंदिर पर मना स्थापना दिवस
Rajat Chipa (Delhi) 24-06-2026 Regional
सनौली/ऊना/हिमाचल प्रदेश(विनोद अग्रोहिया)|सन्त शिरोमणी नामदेव महाराज जी विष्णु भगवान मां लक्ष्मी और शिव परिवार की मूर्ति स्थापना हुई थी।यह दिवस हर वर्ष 21 जून को बड़ी धूमधाम से नामदेव मंदिर कमेटी सनौली द्वारा मनाया जाता है।इस वर्ष भी मन्दिर कमेटी सनौली के सौजन्य से 21 जून 2026 दिन रविवार को मूर्ति स्थापना दिवस बड़ी धूम धाम से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणि नामदेव मन्दिर कमेटी सनौली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश विभिन्न विभिन्न प्रदेशों से आई हुई संगत एवम समूह संगत का हाथ जोड़ कर कमेटी ने धन्यवाद/आभार व्यक्त किया।इस उत्सव में हिमाचल प्रदेश से जिला ऊना से एवम नामदेव समाज की स्टेट कार्यकारिणी के प्रधान श्री अंजन केशव,जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार समेत परिवार एवम चंदरानी और मोहिंदर कुमार समेत परिवार, जिला ऊना से ,जिला बिलासपुर घुमारवीं से रमेश कुमार कैथ जी, देवराज,रोशन लाल,पंजाब से जिला रोपड़,लुधियाना और नवांशहर राहों नवांशहर जिले से डॉ बिमल जी और उन के बड़े भाई साहिब समेत परिवार, हरियाणा के अम्बाला धुराली से जरनैल सिंह जी समेत परिवार, नामदेव मंदिर कमेटी उपरोक्त आई संगत का तहदिल से धन्यवाद/आभार व्यक्त किया। संगत ने उत्सव में तन मन ओर धन से अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई एवम बाबा नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद लिया।समूह संगत ने पूरे उत्सव का आनन्द मनाया और बाद में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

1
66


