प्रतिभा समाज की,,,नामदेव समाज की बेटी आकृति नामदेव बनी नर्सिंग ऑफिसर

Like 0 Views 17
Rajat Chipa (Bhopal) 25-06-2026 Regional

रीवा/मध्यप्रदेश(विनय नामदेव)|नेहरू नगर निवासी आकृति नामदेव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए श्याम शाह मेडिकल कॉलेज,रीवा में नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयनित होकर परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। 
 आकृति,श्री श्रीचंद्र नामदेव की पुत्री हैं।आकृति ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा ज्योति स्कूल,रीवा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शासकीय नर्सिंग कॉलेज,रीवा से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूर्ण की। कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन प्राप्त कर अपने सपनों को साकार किया।आकृति की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, परिजनों,मित्रों तथा शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  आकृति नामदेव की सफलता पर नामदेव समाज में भी खुशी का माहौल है। 

प्रादेशिक

सम्पादकीय