नामदेव समाज के गौरव,,,,डॉ.अंकित नामदेव बने राजपत्रित अधिकारी

Like 1 Views 42
Rajat Chipa (Lucknow) 27-06-2026 Regional

ललितपुर/उत्तरप्रदेश(प्रेम भैया नामदेव)|नामदेव समाज के गौरव,ललितपुर जिले का मान बढ़ाने वाले डॉ.अंकित नामदेव पिता डॉ.काशीराम जी नामदेव का निवासी सौराई(मड़ावरा) का उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग में राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
वर्तमान में डॉ.अंकित नामदेव कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी),कानपुर में सीनियर फार्मेसी ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं।  
 सीनियर फार्मेसी ऑफिसर से पहले वह संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) के साक्षात्कार स्टेज तक पहुंच चुके थे।इसके अलावा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर के साक्षात्कार में भी शामिल हुए थे।

डॉ.अंकित नामदेव आईआईटी (बीएचयू),वाराणसी में पीएचडी के रिसर्च स्कॉलर रह चुके हैं। उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय,सागर से एम. फार्मा की पढ़ाई पूर्ण की है। वह तीन बार ऑल इंडिया जीपैट (GPAT) और गेट (GATE) परीक्षा सफलता हासिल कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ भी मिल चुका है।

श्री नामदेव के द्वारा कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
 साथ ही उन्होंने राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में भी मास्टर डिग्री हासिल की है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय