श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज नगर संगठन पुष्कर ने किया स्वागत सम्मान

Like 0 Views 118
Rajat Chipa (Jaipur) 05-07-2026 Regional

पुष्कर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा,जयपुर के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रामकिशोर जी अपूर्वा दिनांक 4/7/26 को माहेश्वरी भवन,पुष्कर में पधारे।

  यहाँ तोतला परिवार, गच्छीपुरा,हाल मुकाम ईचलकरजीं,महाराष्ट्र द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक श्री राधाकृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से अमृतमयी कथा का श्रवण किया।

कथा के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने श्री नामदेव मंदिर में पहुंचकर गुरु महाराज के दर्शन कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर साथ रहे:-

1. महासभा के मुख्य संगठन मंत्री श्री श्रीगोपाल जी केराप


2. नामदेव चेरिटेबल ट्रस्ट, नागौर के अध्यक्ष श्री देवीलाल जी तोलम्बिया, कुचेरा


महासभा के निवर्तमान मुख्य संगठन मंत्री श्री रामानन्द जी तोलम्बिया एवं महासभा सदस्य व पुष्कर नगर संगठन अध्यक्ष श्री हंसराज जी लोदा ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों का नामदेव जी महाराज का दुपट्टा अर्पणा विट्ठल भगवान रुक्मिणी सन्त शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का छायाचित्र भेंटकर व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय