अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा श्रद्धांजलि देकर सौंपेगी ज्ञापन
Rajat Chipa (Lucknow) 05-07-2026 Regional
बांदा(उत्तरप्रदेश)|अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया का 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रेम भैया नामदेव (पत्रकार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बांदा जायेगा।
तिंदवारा पहुंच कर सर्वप्रथम स्वर्गीय संत श्री सच्चिदानंद नामदेव पुजारी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देंगे इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे।उसके बाद बांदा जाकर न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
साथ ही प्रेस वार्ता करेंगे अभी तक जो भी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई हैं,पत्रकारों को जानकारी देंगे एवं नामदेव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों और समस्त समाज बंधुओं,युवा साथियों,मातृशक्ति एवं पदाधिकारियों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की इस मुहिम को मजबूत करें।
यह श्रद्धांजलि एवं न्याय यात्रा है।कृपया फूल-माला,स्वागत या सम्मान समारोह का आयोजन न करें।सभी साथी यथासंभव ट्रेन या बस से यात्रा करें और अनावश्यक वाहनों के काफिले से बचें।हमे प्रधान मंत्री मोदी जी की बातों को भी गंभीरता पूर्वक मानना है ओर पालन करना है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष – प्रेम भैया नामदेव (पत्रकार),कार्यकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष नामदेव,कार्यकारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी लोकेंद्र नामदेव,कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव संतोष नामदेव,कार्यकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू नामदेव,कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिलेन्द्र नामदेव,कार्यकारी युवा प्रदेश महासचिव आकाश नामदेव,कार्यकारी प्रदेश महासचिव विनोद नामदेव
,कार्यकारी जिलाध्यक्ष यशवंत नामदेव
एवं समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

0
16


