राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली के प्रचार के लिए रोहतक में बैठक का आयोजन

Like 0 Views 32
Rajat Chipa (Delhi) 07-07-2026 Regional

 रोहतक/हरियाणा(विनोद अग्रोहिया)|रविवार दिनांक 5-7-2026 को राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली के प्रचार के लिए रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा दिल्ली के संरक्षक श्री ज्ञानी राम सरोया के नेतृत्व मे  प्रधान श्री दयानन्द रोहिल्ला उपप्रधान श्री सत्यनारायण रोहिल्ला,उपप्रधान आर्य रमेश रोहिल्ला,महासचिव श्री राजबीर सिंह,कोषाध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह रोहिल्ला,सचिव श्री संतलाल रोहिल्ला के साथ 12 बजे जनता कालोनी नामदेव धर्मशाला मे पहुंच गए।रोहतक सभा के प्रधान श्री राजेंद्र सिंह रोहिल्ला उप प्रधान श्री अशोक कुमार,महासचिव श्री संजीत सिंह,कोषाध्यक्ष श्री सतनारायण रोहिल्ला ने समस्त कार्यकारिणी व रोहतक के गणमान्य व्यक्तियों ने महासम्मेलन आयोजन टीम का आत्मीयता से स्वागत किया।
   श्री ज्ञानी राम सरोया,श्री सत्यनारायण रोहिल्ला,ईश्वर सिंह रोहिल्ला,दयानन्द रोहिल्ला ने अपने अपने उदबोधन में बतलाया कि महासम्मेलन से देश में हमारी राजनैतिक लाभ होगा व पहचान बढ़ेगी,इसलिए सभी उपस्थित से तन मन धन से साथ देने की अपील की।

रोहतक सभा के प्रधान श्री राजेन्द्र रोहिल्ला ने कहाँ कि यह महासम्मेलन आपका नहीं हम सभी का है।उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीम के साथ समस्त हरियाणा में प्रचार करने जाऊगा,उन्होंने हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।इसी तरह सभा के उपप्रधान अशोक कुमार,कोषाध्यक्ष श्री सतनारायण रोहिल्ला,विकास रोहिल्ला,श्री सुभाष रोहिल्ला आदि ने कहा कि समाज की प्रतिष्ठा के लिए कुर्बान हो जाएंगे व महासम्मेलन मे रोहतक जिले का जन जन दिल्ली पहुंचेगा।

प्रादेशिक

सम्पादकीय