नरेश रोहिल्ला बने संत नामदेव रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा (सोनीपत) के प्रधान

Like 0 Views 57
Rajat Chipa (Neemuch) 08-07-2026 Regional

सोनीपत/हरियाणा(विनोद अग्रोहिया)|सोमवार को संत नामदेव  रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा,देव नगर की एक आम मीटिंग ककरोई रोड़,जवाहर नगर स्थित रोहिल्ला धर्मशाला में आयोजित की गई,जिसमें बहालगढ़वासी बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश रोहिल्ला को सर्वसम्मति से सभा के प्रधान पद के लिए चुना गया। 
ज्ञातव्य रहे कि गत दिनों सभा के प्रधान राजेश कुमार ने कुछ निजी कारणों से संत नामदेव  रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा  के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था।नरेश रोहिल्ला पिछले 20 वर्षों से इस सभा के उपप्रधान पद पर कार्यरत थे और सभा के विकास कार्यों में उनका अनुकरणीय योगदान रहा है और उन्हें सभा में दानवीर के नाम से अपनी एक खास पहचान बनाई हुई है।उनके स्थान पर अशोक कुमार रोहिल्ला को उपप्रधान चुना गया है।इसके अतिरिक्त  एडवोकेट जगदीश रोहिल्ला को सभा के महासचिव पद के लिए भी निर्विरोध चुना गया है।मीटिंग में सभा के अनेकों गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया,जिसमें सभा के भूतपूर्व प्रधान संतलाल रोहिल्ला,सतनारायण रोहिल्ला,श्यामफूल रोहिल्ला, जगमिंदर रोहिल्ला,सचिन रोहिल्ला,संजय रोहिल्ला एवं शिव कुमार रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय