अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया ने दी श्रद्धांजलि,सौंपा ज्ञापन

Like 0 Views 37
Rajat Chipa (Lucknow) 07-07-2026 Regional

बांदा(उत्तरप्रदेश)|अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव पत्रकार के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल बांदा जिले के तिंदवारा गांव जाकर स्व.श्री सच्चिदानंद नामदेव पुजारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मौके पर जाकर घटना का मुआयना  किया।उसके बाद बांदा एसडीएम को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की जो दोषी है उन पर तत्काल कार्रवाई हो और जेल भेजा जाए।
 परिवार ने आरोप लगाया कि जो शिष्या ने आरोप लगाया है वो निराधार हैं कोई सत्यता नहीं है।ज्ञापन में कहा कि सीबीआई की जांच की जाए,परिवार ओर मंदिर की जमीन की सुरक्षा की जाए एवं निष्पक्ष जांच हो। अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया ने परिवार को यह विश्वास दिलाया कि इस न्याय की लड़ाई में संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। जब तक स्वर्गीय श्री सच्चिदानंद नामदेव पुजारी जी को न्याय नहीं मिल जाता,तब तक संगठन हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव पत्रकार,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उप्र प्रभारी लोकेंद्र नामदेव जी,
जिला अध्यक्ष अखिलेंद्र नामदेव जी,संरक्षक विजय नामदेव जी, सुदर्शन नामदेव जी,प्रेम प्रकाश नामदेव जी,
पोछे नामदेव जी,लोकनाथ नामदेव ललितपुर,अंकित नामदेव,अरविंद सिंह सिजवाई,मौदहा 
कुलदीप सिंह हमीरपुर, रामनिवास नामदेव ललितपुर,लोकनाथ नामदेव ललितपुर,अंकित नामदेव
अरविंद सिंह सिजवाई,मौदहा कुलदीप सिंह,हमीरपुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संदीप नामदेव,बांदा संजीव नामदेव आदि उपस्थित थे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय