नामदेव भवन में संपन्न हुआ विकसित कक्ष का लोकार्पण समारोह
Rajat Chipa (Jaipur) 09-07-2026 Regional
चुरू/राजस्थान(रमेश मोयल)|रतनगढ़ स्थित नामदेव भवन में विकसित कक्ष का लोकार्पण समारोह श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भामाशाह श्री जगदीश प्रसाद जी गादा (सूडसर),श्री रामगोपाल जी गदैया(नवलगढ़),श्री बुद्धराम जी डीडवानियां(नवलगढ़),श्रीमती पुष्पा जी वर्मा तथा श्रीमती उषा जी टेलर सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके पश्चात रतनगढ़ समाज के बंधुओं द्वारा सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह,शॉल,श्रीफल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।समारोह के दौरान कक्ष में स्थापित एयर कंडीशनर (एसी) तथा मार्बल से निर्मित बेड का विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर सूडसर से पधारे भामाशाह श्री जगदीश प्रसाद जी गादा ने नामदेव भवन की ऊपरी मंजिल पर एक विशाल हॉल के निर्माण की घोषणा कर समाज को महत्वपूर्ण सौगात दी।वहीं श्री रामगोपाल जी गदैया के आर्थिक सहयोग से कक्ष में एयर कंडीशनर स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता निभाई।अंत में नामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रमेश जी मोयल ने सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री भंवरलाल जी तोलंबिया,श्री लीलाधर जी दर्जी,श्री विजय कुमार जी मोयल,श्री सत्यनारायण जी गोठवाल,श्री महेश जी किंजड़ा, श्री गोपाल जी किंजड़ा,डॉ. पंकज नामदेव,श्री गोपाल जी कायथ,श्री शंकरलाल जी किंजड़ा,श्री सत्यनारायण जी अपूर्वा,श्री दिलीप जी तोलंबिया, श्री सीताराम जी लखमरा,श्री प्रदीप जी किंजड़ा,श्री हनुमान प्रसाद जी तोलंबिया,श्री जीतू जी किंजड़ा,श्री सोनू कोकचा, श्री सुरेश नथैया,श्री नवरत्न जी बाटू,श्री ललित जी मोयल, श्रीमती प्रेमलता तथा श्रीमती लक्ष्मी देवी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

0
57


