केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता समिति के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट संपन्न
Rajat Chipa (Mumbai) 13-07-2026 Regional
नागपुर/महाराष्ट्र(ईश्वर धीरडे/सुधर्मा खोडे)|संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता समिति(भारत)के प्रतिनिधिमंडल ने कल देश के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री माननीय नितिन जी गडकरी से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों,जनहित की मांगों तथा भविष्य की विकासपरक योजनाओं पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के मुख्य संयोजक श्री ईश्वर धिरडे ने किया।
इस अवसर पर श्री सुधर्मा खोडे,श्री हेमंत जोंजाळ,श्री दीपक नानोटकर,श्री सुदाम वाडेकर तथा श्री अमेय धिरडे भी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समाज के शैक्षणिक,सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक सशक्तीकरण के साथ-साथ संत शिरोमणि नामदेव महाराज के समरसता,भक्ति,मानवता एवं राष्ट्रीय एकात्मता के विचारों को देशभर में,विशेषकर नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के विषय पर गंभीर एवं विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।समिति द्वारा समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों एवं मांगों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया, जिन पर माननीय गडकरी जी ने अत्यंत आत्मीयता एवं गंभीरता से चर्चा करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।
माननीय श्री नितिन जी गडकरी ने अपने कार्य करने की शैली का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजसेवा का वास्तविक मार्ग “पहले कार्य,फिर प्रचार” की भावना में निहित है।उन्होंने समाजहित में ठोस, परिणामकारी एवं दीर्घकालिक कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया तथा संत शिरोमणि नामदेव महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रचनात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में माननीय गडकरी जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से समाज की अनेक महत्वपूर्ण मांगों को सकारात्मक दिशा मिलेगी तथा समाजहित में कई ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी पहल साकार होंगी।प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सार्थक प्रयासों की मजबूत शुरुआत हो चुकी है।
बैठक में संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता विश्व महासम्मेलन की ऐतिहासिक सफलता का भी उल्लेख किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस महासम्मेलन ने देशभर के समाजबंधुओं में नई ऊर्जा,नई चेतना और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को सुदृढ़ किया है। विश्वास व्यक्त किया गया कि इस आयोजन के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में समाज को निश्चित रूप से प्राप्त होंगे तथा संत शिरोमणि नामदेव महाराज के विचारों को व्यापक स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने अंत में विश्वास व्यक्त किया कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज की असीम कृपा एवं प्रेरणा से समाजहित के अनेक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक साकार होंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि धैर्य, संयम, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए समाज को उसका उचित सम्मान एवं न्याय अवश्य मिलेगा। समाजहित की इस दिशा में माननीय नितिन गडकरी का मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायी एवं आश्वस्त करने वाला रहा।
समिति का मानना है कि यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकात्मता तथा संत शिरोमणि नामदेव महाराज के विचारों के व्यापक प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी।

1
142


