नामदेव समाज विकास परिषद की प्रथम प्रांतीय बैठक संपन्न

Like 0 Views 48
Rajat Chipa (Bhopal) 13-07-2026 Regional

भोपाल(शिवरतन नामदेव)|नामदेव समाज विकास परिषद, मध्यप्रदेश(पंजीयन क्रमांक 3315/73) की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को संत नामदेव सामाजिक भवन, जवाहर चौक,भोपाल स्थित परिषद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान संत शिरोमणि नामदेव महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी शिवरतन नामदेव ने बताया कि बैठक में मुख्य संरक्षक मुकेश नामदेव इंदौर,कार्यकारी अध्यक्ष संजय नामदेव छतरपुर,महामंत्री सुभाषचंद्र वर्मा इंदौर, कोषाध्यक्ष भीकमसिंह नामदेव भोपाल,संरक्षक- साधुप्रसाद नामदेव इंदौर,जीएस चन्द्रा भोपाल,अवधनारायण नामदेव भोपाल,एम.एल नामदेव भोपाल,प्रकाश नामदेव गंजबासौदा,पूर्व डीएसपी अवधेश चंद्र नामदेव भोपाल, जेके नामदेव मंडला,युवा प्रदेश अध्यक्ष दशरथ नामदेव गंजबासौदा,महिला प्रदेश अध्यक्ष राजलक्ष्मी अखोटिया भोपाल,चंद्रकांति नामदेव गंजबासौदा,शशिकांता नामदेव भोपाल,ओमप्रकाश सूत्रधार, युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नामदेव सूत्रधार भोपाल, हरिश्चंद्र कटारिया,विपिन बिहारी नामदेव भोपाल,सलाहकार- एडवोकेट विष्णुदयाल नामदेव, प्रेमनारायण बनियाखेडी,विजय जानोरिया भोपाल,लीलाधर नामदेव इटारसी,तेजकुमार नामदेव खरगोन,केके नामदेव बाड़ी,पूर्व डीएसपी सतीश वर्मा, केके नामदेव छतरपुर, एडवोकेट अक्षय नामदेव जबलपुर,एडवोकेट श्याम किशोर नामदेव बंडा,हरगोविंद नामदेव गंजबासौदा,उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद नामदेव खिलचीपुर,श्री दीपक नामदेव बिल्डकॉन,एडवोकेट अजय नामदेव भोपाल,जेपी नामदेव ग्वालियर,श्री जीवन नामदेव भोपाल,श्री प्रदीप नामदेव ग्वालियर,उपमहामंत्री श्री शिवानंद अखोटिया,श्री हरिशंकर नामदेव भोपाल, कार्यालय मंत्री श्री राजेश नामदेव करेली,संगठन मंत्री हेमंत नामदेव गुना,डॉ योगेंद्र नारायण तकझरे देवास,श्री रामभरोसे नामदेव भोपाल,श्री ध्रुव कुमार नामदेव देहगांव,श्री अनिल नामदेव ब्यौहारी,श्री गोपाल नामदेव राजगढ़,श्री विजय नामदेव सतना,श्री देवेंद्र जानोरिया इटारसी,श्री गणेशराम नामदेव बैतूल,डॉ एच वी नामदेव भोपाल,श्री लखन लाल नामदेव  गंजबासौदा,श्री महेश कुमार नामदेव मंडला, श्रीमती शकुन नामदेव नरसिंहपुर,प्रांतीय सचिव श्री संतोष नामदेव गुना,श्री प्रमोद बघेल,श्री महेंद्र नामदेव मंडी बामोरा,श्री कमल किशोर नामदेव भोपाल,बृजेश नामदेव भोपाल,रमेश राठीया इंदौर,रवि नामदेव तेंदूखेड़ा नवल किशोर नामदेव मंडीदीप जगदीश नामदेव रायसेन,एनपी नामदेव भोपाल,पुरुषोत्तम वेद नरसिंहगढ़,राजेंद्र नामदेव अशोक नगर,महेंद्र नामदेव भोपाल,श्रीमती अनुराधा नामदेव नरसिंहपुर,श्री राकेश नामदेव मंडीदीप,जगदीश नामदेव बरेली,राकेश नामदेव बाड़ी,रत्नेश रत्न नामदेव गुना, राम बिहारी नामदेव ग्वालियर,रामसेवक नामदेव गंजबासौदा, शंभू सिंह नामदेव भोपाल, विनोद नामदेव नरसिंहपुर, प्रवक्ता जितेंद्र नामदेव गंजबासौदा,नंदकिशोर नामदेव इंदौर,मोहित नामदेव कुरावर, मीडिया प्रभारी शिवशंकर नामदेव भोपाल,सुनील नामदेव भोपाल,पत्रिका संपादक बृजेश नामदेव गोसलपुर,श्रीमती करुणेश नामदेव भोपाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय नामदेव अवधपुरी,कार्यकारिणी सदस्य- राजेंद्र बघेल गाडरवारा, कुलदीप नामदेव कोलार,एचपी नामदेव चिरमिरी,धर्मेंद्र नामदेव जवाहर चौक,राजेश नामदेव कुरावर,रुपेश जानोरिया ब्यावरा,नरेंद्र नामदेव गंजबासौदा,राम गोपाल नामदेव भोपाल,नीतेश नामदेव नरसिंहपुर,दुर्गेश नामदेव बाड़ी, रामकुमार नामदेव रांझी,सुशील नामदेव शहडोल,हरिनारायण नामदेव खिमलासा,मातादीन नामदेव ग्वालियर,अरविंद नामदेव आरजीपीवी और अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज के सर्वांगीण विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, समाज जनगणना,युवा एवं महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक समरसता तथा सेवा कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही वित्तीय पारदर्शिता, बैंक खाते के सुव्यवस्थित संचालन, डिजिटल भुगतान हेतु क्यूआर कोड,समाज भवन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी सहमति बनी।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नामदेव ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज में शिक्षा,सेवा, संस्कार,सहयोग और संगठन को सशक्त बनाना है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समर्पण, अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि परिषद समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय