रूपनारायण छीपा फाउंडेशन का आर.एन.सी. पुरस्कार समारोह मार्च 2027 में

Like 0 Views 27
Rajat Chipa (Jaipur) 16-07-2026 Regional

जयपुर(दिलीप छीपा/लक्ष्मीकांत कश्यप)|मानवीय मूल्यों की सेवाओं के लिए समर्पित 'रूपनारायण  छीपा फाउंडेशन,जयपुर,समाज व देश के विकास में ज्ञान, विज्ञान,अनुसंधान औद्योगिकरण,प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों के लिए मार्च 2027 में समाज के विशिष्ट एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में आरएनसी पुरस्कार के लिए एक गरिमामय समारोह का आयोजन करने जा रहा है।

संस्था अपने उद्देश्यों के प्रति संकल्पित इस कार्यक्रम में चार विभिन्न क्षेत्रों:-

1- शिक्षा कला और साहित्य

2-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

3-शांति संवर्धन

4-उद्यमिता

इन चुनींदा क्षेत्रों में एक स्वर्ण पदक,पश्मीना शॉल, और प्रशस्ति पत्र से समारोह के मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

शिक्षण क्षेत्र में बोर्ड, यूनिवर्सिटी,तकनीकी विश्वविद्यालय से प्रथम रैंक होल्डर,सिविल सर्विसेज, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद,पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 प्रतिभाओं को एक सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से समारोह में उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है।

 ज्ञातव्य रहे, पिछला समारोह मार्च 2024 में राजस्थान सरकार के तत्कालीन माननीय राज्यपाल,श्री कलराज मिश्र के मुख्य आतिथ्य व राज्यसभा सांसद एवं सदाचार समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम तिवारी की अध्यक्षता में राजभवन के निर्देशानुसार एवं प्रोटोकॉल की पालना करते हुए पांच स्वर्ण पदक और अभूतपूर्व योगदान देने वाली 33 सामाजिक विभूतियों को वरिष्ठ गणमान्य लोगों के समक्ष सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

इस आयोजन हेतु संस्थागत या व्यक्तिगत अपने नामांकन अखिल भारतीय स्तर पर दिनांक 15 फरवरी 2027 तक निम्नलिखित व्यक्तियों को प्रेषित कर सकते हैं। इसके पश्चात किसी प्रकार का नामांकन स्वीकार करने में असमर्थ है।

संपर्क सूत्रः-

1-- भगवान दास भाटी, जैसलमेर,मोबाइल नंबर 93090 76274

2- अशोक कुमार छीपा, जयपुर,मोबाइल नंबर- 93149 73117

3- चंद्रदीप मेडतवाल, जयपुर,मोबाइल नंबर 9829 526816

4- आशीष नामदेव,मध्य प्रदेश,मोबाइल नंबर 9424009940

5-लक्ष्मीकांत कश्यप, हरियाणा,मोबाइल नंबर- 81686 27431

6- ई-मेल एड्रेस: ronarch20@yahoo.it

फाउंडेशन की चयन समिति का निर्णय अंतिम रहेगा।

आयोजन की अगली सूचना हेतु हम पुनः जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय