संत शिरोमणि नामदेव महाराज कीर्तनकार सम्मान योजना की घोषणा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र के नामदेव दर्जी(शिंपी)समाज द्वारा भव्य अभिनंदन एवं आभार

Like 0 Views 43
Rajat Chipa (Neemuch) 14-07-2026 Regional

नागपुर(ईश्वर धीरडे/विनोद अग्रोहिया)|संत शिरोमणि नामदेव महाराज के नाम पर राज्य शासन द्वारा किसी सम्मान योजना अथवा पुरस्कार की घोषणा किए जाने की मांग शिंपी समाज की विभिन्न उपशाखाओं की अग्रणी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा कई वर्षों से निरंतर उठाई जाती रही थी। समाज की इस बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक मांग को स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा “संत शिरोमणि नामदेव महाराज कीर्तनकार सम्मान योजना” की घोषणा किए जाने पर संपूर्ण समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है।
   इसी ऐतिहासिक निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के सभी अग्रगण्य संस्थाओ तथा नामदेव दर्जी(शिंपी)समाज के प्रमुख संगठन की ओर से मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस से सौजन्य भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया तथा संपूर्ण समाज की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।
   प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य संयोजक श्री ईश्वर धिरडे के साथ श्री सुधर्मा खोडे,श्री हेमंत जोंजाळ,श्री सुदाम वाडेकर एवं श्री दीपक नानोटकर उपस्थित थे।
    इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर तथा संत शिरोमणि नामदेव महाराज की पावन प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।साथ ही समाज की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
    भेट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय प्रलंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।
प्रमुख मांगों में 
1.शिंपी समाज के लिए स्वतंत्र महामंडल का गठन कर समाज के योग्य प्रतिनिधि को तत्काल अध्यक्ष नियुक्त किया जाए, 2.राज्य शासन द्वारा आधिकारिक रूप से मनाई जाने वाली संतों की जयंती एवं पुण्यतिथि समारोहों में संत शिरोमणि नामदेव महाराज का समावेश किया जाए, तथा 3.पंढरपुर में प्रस्तावित संत शिरोमणि नामदेव महाराज के भव्य स्मारक का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, 

जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।
    मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता एवं सकारात्मकता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए इन मांगों के समाधान हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    संत नामदेव महाराज राष्ट्रीय एकात्मता समिति ने मुख्यमंत्री द्वारा समाज की वर्षों पुरानी भावनाओं का सम्मान करते हुए “संत शिरोमणि नामदेव महाराज कीर्तनकार सम्मान योजना”की घोषणा को संत परंपरा,कीर्तन संस्कृति और समाज के गौरव को नई पहचान देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया है।समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज की अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें न्याय प्रदान किया जाएगा।

प्रादेशिक

सम्पादकीय