प्रतिभा समाज की,,,हर्ष नामा ने बढ़ाया जयपुर का मान, Mr. Rajasthan Season 5 में Top-15 में बनाई जगह
Rajat Chipa (Jaipur) 18-09-2026 Regional
जयपुर|बैनाड़ रोड, झोटवाड़ा निवासी हर्ष नामा,पुत्र श्री लक्ष्मीकांत नामा ने प्रतिष्ठित Mr. Rajasthan Season 5 में शानदार प्रदर्शन करते हुए Top-15 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई।
13 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता के फिनाले में हर्ष को उनके शानदार व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा के लिए “Mr. Fit & Fabulous” का सम्मानित टाइटल प्रदान किया गया।
हर्ष नामा ने प्रतियोगिता के दौरान अपने आत्मविश्वास, फिटनेस,व्यक्तित्व एवं प्रतिभा से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।उनकी इस उपलब्धि से बैनाड़ रोड, झोटवाड़ा सहित जयपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय Mr. Rajasthan की पूरी टीम,मेंटर्स एवं कोरियोग्राफर राहुल सर को दिया।उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें स्वयं को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का अवसर दिया।
हर्ष नामा का लक्ष्य मॉडलिंग एवं फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़कर जयपुर और राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।उनकी इस उपलब्धि ने युवा प्रतिभाओं को अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

0
27


