पन्नालाल जी नामदेव 13वीं स्मृति विराट कवि सम्मेलन संपन्न,,,साहित्य सम्मान मिला प्रेक्षा सक्सेना को

Like 1 Views 24
Rajat Chipa (Bhopal) 12-09-2026 Regional

टीकमगढ़(मध्यप्रदेश)|स्व. श्री पन्नालाल जी नामदेव 13वीें स्मृति साहित्य सम्मान-2026 एवं  विराट कवि सम्मेलन आयोजित  किया गया   सम्मेलन अध्यक्षता भोपाल की कवयित्री प्रेक्षा सक्सेना ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवि व्रिंदावन राय ‘सरल’ सागर ने की।
 विशिष्ट अतिथि डाॅ. प्रीति सिंह परमार,रविन्द्र यादव रहे।
म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ के दादाजी की स्मृति में मिलने वाला प्रतिष्ठित स्व. श्री पन्नालाल जी नामदेव 13वीें स्मृति साहित्य सम्मान-2026  भोपाल मध्यप्रदेश कीे श्रीमती प्रेक्षा सक्सेना जी को उनकी काव्य कृति ‘पंखुड़ियाँ’ के लिए प्रदत्त किया गया।
 जिसके तहत उन्हें सम्मान राशि,सम्मान पत्र स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी श्रृंखला में स्व.रूपा बाई नामदेव 12वीं स्मृति साहित्य सम्मान-2026 व्यंग्यकार व कवयित्री डाॅ. प्रीति सिंह परमार (टीकमगढ़) को उनके व्यंग्य एवं कविता के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
 श्री प्रद्वुम्न खरे द्वितीय स्मृति साहित्य सम्मान-2026  टीकमगढ़ के श्री रविन्द्र यादव को उनकी कृति ‘रास्ते और मंज़िले’ के लिए सम्मान किया गया,उन्हें सम्मान पत्र स्मृति चिह्न,शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ को उनके ब्लाग के माध्यम अ.रा स्तर 117 देशों में ख्याति प्राप्त करने एवं हिंदी व बुंदेली साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए स्व. श्री रामबगस नापित प्रथम स्मृति साहित्य सम्मान-2026 जिसमें तहत उन्हें सम्मान राशि,सम्मान पत्र स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
  इस अवसर पर राजीव नामदेव राना लिधौरी’ द्वारा संपादित जिले से प्रकाशित एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ के इक्कीसवें अंक-2026 एवं यदुकुलनंदन खरे की कृति ‘वरदान’  एवं राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ के बुन्देली हाइकु संग्रह ‘त्रिशूल’ का विमोचन किया गया।
   सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रेक्षा सक्सेना (भोपाल),ब्रिदावन राय ‘सरल’(सागर), गोविन्द सिंह गिडबाहा (ललितपुर,उ.प्र.), प्रमोद सरस्वत (छतरपुर), रामानंद पाठक ‘नंद’(निवाड़ी), प्रमोद मिश्रा (बल्देवगढ़), मनोज तिवारी‘मनसिज’(बडामलेहरा), डाॅ.एम.एल.प्रभाकर (पृथ्वीपुर), राम सहाय राय (रामगढ़),यदुकुल नंदन खरे (बल्देवगढ़),आशराम वर्मा ‘नादान’(पृथ्वीपुर),आदि के अलावा स्थानीय कवियों ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया। कविसम्मेलन का संचालन कवयित्री गीतिका वेदिका ने किया जबकि सभी का आभार राजीव  नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने व्यक्त किया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय