अखिल भारतीय नामदेव समाज महासभा(पश्चिमी उत्तर प्रदेश) की बैठक का आयोजन सम्पन्न
Rajat Chipa (Lucknow) 11-09-2026 Regional
मुज़फ्फरनगर/उत्तरप्रदेश(विनोद अग्रोहीया)| रविवारको श्री नामदेव धर्मशाला,तीर्थस्थल शुकतीर्थ, जनपद मुज़फ्फरनगर में अखिल भारतीय नामदेव समाज महासभा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की हुई।
बैठक में संगठन को अधिक सशक्त,सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा समाज के व्यापक हितों के लिए 51 सदस्यीय समिति के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा की प्रस्तावित 51 सदस्यीय समिति के सदस्यों का मनोनयन 26 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। समिति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों,वर्गों एवं क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संगठन समाज की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से सामने रख सके।
मुख्य उद्देश्य नामदेव समाज का सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर उत्थान, समाज में एकता एवं संगठनात्मक भावना को मजबूत करना तथा समाज की समस्याओं को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से उचित मंचों तक पहुँचाना है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज के युवाओं,महिलाओं एवं प्रतिभावान व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाजहित में शिक्षा,रोजगार,सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने पर भी बल दिया।
बैठक में
शामली से रजनीश नामदेव, श्रवण नामदेव,अरविंद नामदेव,रामशरण नामदेव, वंश नामदेव,पानीपत से संदीप नामदेव,सहारनपुर से विशाल नामदेव,नितिन नामदेव,आशीष नामदेव,अनमोल नामदेव,झिंझाना से वैभव नामदेव और नानौता से गौरव नामदेव आदि मौजूद थे।

1
53


