अखिल भारतीय दर्जी महासभा महिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में सुहाना सावन महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
Rajat Chipa (Bhilwara) 08-09-2026 Regional
भीलवाड़ा/राजस्थान(कोमल टेलर)|अखिल भारतीय दर्जी महासभा द्वारा भव्य“सुहाना सावन लहरिया महोत्सव” का आयोजन 06/09/2026 को किया गया।अखिल भारतीय दर्जी महासभा महिला प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के संयुक्त तत्वावधान में “सुहाना सावन लहरिया महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के रंगों को अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती डॉ शकुन्तला टेलर(मानद उपाधि)
शिक्षिका,समाजसेविका लेखिका तथा
प्रांतीय महिला अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय छीपा दर्जी समाज एकता प्रकोष्ठ की सहसंयोजक
(अखिल भारतीय नामदेव टांक क्षत्रिय महासभा जयपुर तथा विशिष्ट अतिथि श्री डॉक्टर शांतिलाल जी छापरवाल श्री विठ्ठलेश्वर नामदेव सेवा संस्थान आम चोखला मेवाड़ मातृकुंडिया जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा नगर शाखा महामंत्री,श्रीमान पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमान श्याम लाल जी छापरवाल,मंदिर कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री राम नारायण जी तोलांबिया अखिल भारतीय दर्जी महासभा प्रदेश अध्यक्ष लीना टेलर,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती लता तोलांबिया,प्रदेश महासचिव श्रीमती पूजा जी रुणवाल, lजिला अध्यक्ष कमला बुला का सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ और मंच संचालन श्रीमती शिला जी लुंडर ने किया इस अवसर पर महिलाओं ने लहरिया परिधान में सज-धजकर सावन के गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में लहरिया क्वीन, गीत-संगीत,नृत्य एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता मैं निर्णायक की भूमिका डॉ स्वाति भट्ट(स्त्री क्लिनिक इंचार्ज)डॉ सुनीता शर्मा (हमारी रसोई घर आयुर्वेदिक डॉक्टर)एवं दीप्ती खंडेलवाल(फ़ैशन डिज़ाइनर और खंडेलवाल समाज पूर्व अध्यक्ष)ने निभाई |
विशिष्ट अतिथि डॉ शकुंतला जी छापरवाल द्वारा अखिल भारतीय दर्जी महासभा द्वारा आयोजित समारोह कि सरहना की गई और बोला गया की इसी तरह से महिलाएं एकत्रित होकर अपने विचारों का आदान-प्रदान करती है। महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे हैं और महिलाएं समाज को एकजुट करने में अपनी पूर्ण रूप से सहभागी होती है।
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमान डॉ शांतिलाल जी द्वारा अखिल भारतीय दर्जी महासभा द्वारा आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा,एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
अखिल भारतीय दर्जी महासभा प्रदेश अध्यक्ष लीना टेलर द्वारा आयोजन की सराहना की गई और सभी को धन्यवाद दिया गया कि दर्जी समाज महिलाओं को अवसर प्रदान कर उनको आगे बढ़ाने में उनकी मदद कर रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने महत्वपूर्ण भूमिका श्रीमान कैलाश जी मेहर एवं भीलवाड़ा जिला नगर अध्यक्ष प्रतिभागी ललित जी हरगण का सहयोग रहा एवं
प्रदेश महिला कार्यकारिणी एवं जिला महिला कार्यकारिणी के सचिव कल्पना किजडा, संरक्षक सीता देवी सर्वा,मुख्य संरक्षक आशा डीडवानीया,प्रचार मंत्री सीमा रुणवाल,मीडिया प्रभारी लीला छापरवाल,सांस्कृतिक मंत्री शारदा तोलंबिया,रेखा मेहर,रेखा पोखरा,सीमा टेलर, अनिता टेलर नंदिनी टेलर,संगठन मंत्री महाराज जी गोठवाल सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस कार्यक्रम की 2026 मिसिज लहरिया की विजेता सांगानेर से मिसिज स्वीटी सर्वा रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया गया।

1
79


