नामदेव दर्जी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर 20 सितंबर को आम सभा का आयोजन

Like 0 Views 96
Rajat Chipa (Chittaur) 12-09-2026 Regional

चित्तौड़गढ़/राजस्थान(प्रहलाद टेलर)|श्री विट्ठलेश्वर नामदेव दर्जी समाज सेवा संस्थान की बैठक रविवार सुबह 11 बजे मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया स्थित समाज की सराय में आयोजित हुई।बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर 20 सितंबर को सुबह 11 बजे आम सभा आयोजित करने का निश्चय किया गया।

नामदेव दर्जी समाज आम मेवाड़ चौखला अध्यक्ष गोवर्धनलाल तोलम्बिया ने बताया कि आम सभा में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर विस्तार से सम्मेलन की रूपरेखा तय की जाएगी। 

बैठक में सभा अध्यक्ष इंद्रमल रुणवाल,भगवतीलाल सर्वा सहाड़ा,पंकज कुमार गोठवाल हथियाना,भेरुलाल गोठवाल कोटड़ी,चांदमल ऊंटवाल आरनी,ओमप्रकाश लुहारिया निम्बाहेड़ा,नारायण नाईवाल आमली,मदनलाल छापरवाल आरनी,शिवलाल ऊंटवाल आरनी,कैलाशचंद्र बुला भीमगढ़,भगवतीलाल छापरवाल कारोई एवं गोपाललाल डिडवानिया बागोर सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय