श्री नामदेव छीपा समाज पुर जिला भीलवाड़ा(राजस्थान)का मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित,,,15 प्रतिभावान छात्र सम्मानित
Rajat Chipa (Bhilwara) 15-09-2026 Regional
भीलवाड़ा/राजस्थान(गिरिराज नागर)|श्री नामदेव छीपा समाज विकास समिति,पुर के तत्वाधान में रविवार(13 सितम्बर 2026)को छीपा समाज पंचायती नोहरा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशनलाल जी नागर एवं श्री मदनलाल जी नरबान ने की। ईश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रतिभावान छात्रों का सम्मान
सत्र 2025-26 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कक्षा 5, 8, 10 और 12 के 15 प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज के वरिष्ठ जनों के कर-कमलों से पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया:
कक्षा 12: महेश जेठानियां (97%)
कक्षा 10: शौर्य बाकलीवाल (98%), शुभम बाकलीवाल (90%), नव्या बाकलीवाल (78%), मुस्कान नागर (77%), भावना धनोपिया (66%)
कक्षा 8: नैतिक बाकलीवाल (95%), हेतल कांकरवाल ('A' ग्रेड),काव्या बाकलीवाल ('B' ग्रेड),यश अंछारा ('B' ग्रेड), शौम्य धनोपिया ('B' ग्रेड), भेरूलाल जेठानियां ('B' ग्रेड)
कक्षा 5: आर्यन सरावगी ('A' ग्रेड),कशिश मालीवाल ('A' ग्रेड),रिदम बाकलीवाल ('B' ग्रेड)
शिक्षा निधि की शुरुआत
समाज के विद्यार्थियों के शैक्षणिक सहयोग हेतु 'शिक्षा निधि' की स्थापना की गई। इसमें शुरुआती सहयोग राशि (₹1100-1100) देने वाले भामाशाहों में शामिल हैं:
श्री उदय लाल जी गंगवाल
श्री किशन लाल जी नागर
श्री मदन लाल जी नरबान
श्री श्याम लाल जी जेठानियां
श्री सत्य नारायण जी उदयवाल
जलझूलनी उत्सव का निमंत्रण एवं विकास कार्यों पर चर्चा-
बैठक के दौरान आगामी 22 सितम्बर को जलझूलनी उत्सव के अवसर पर निकलने वाली राम रेवाड़ी (बेवान) में समस्त समाज बंधुओं को सपरिवार शामिल होने का निवेदन किया गया। इसके साथ ही सामाजिक विकास एवं समाज के परिसरों में आवश्यक निर्माण कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष श्यामलाल जेठानियां, उपाध्यक्ष सत्यनारायण उदयवाल,महामंत्री गिरिराज नागर एवं कोषाध्यक्ष भेरूलाल बघेरवाल ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

0
63


