संत नामदेव मंदिर छींपा समाज समिति ट्रस्ट श्रीगंगानगर ने किया स्वागत सम्मान

Like 1 Views 75
Rajat Chipa (Jaipur) 20-07-2026 Regional

श्रीगंगानगर/राजस्थान(विनोद अग्रोहिया)|दिनांक 19-07-2026 को संत नामदेव मंदिर छींपा समाज समिति ट्रस्ट श्रीगंगानगर द्वारा दिल्ली से पधारे रोहिल्ला टांक क्षत्रीय महासभा अध्यक्ष श्री दयानंद रोहिल्ला,उपाध्यक्ष श्री आर्य रमेश कुमार,कोषाध्यक्ष ईश्वरसिंह,सह-सचिव श्री सोहम प्रकाश एडवोकेट एवं उपसचिव श्री संतलाल रोहिल्ला का जोरदार स्वागत किया गया।

टीम के सदस्यों ने सर्वप्रथम संत नामदेव जी के माल्यार्पण किया तत्पश्चात हाल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त खांपौ को मिलाते हुए समाज की एकता के लिए वर्ष के अंत में दिल्ली में होने वाले महासम्मेलन के बारे में  विस्तृत जानकारी दी गई।
इस पर स्थानीय छींपा समाज ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर से 6 बसे भेजने का प्रस्ताव  पारित किया। जिसका सभी ने करतल धवनी से स्वागत किया।

अध्यक्ष श्री कृष्णचंद्र जी अजय पाल ने बताया कि इस संस्था का जो हाल ही में नगर परिषद द्वारा पट्टा जारी किया गया है उसकी राह आसान बनाने में रोहिल्ला टांक क्षत्रीय महासभा दिल्ली का बहुत ही विशेष योगदान रहा है इस पर स्थानीय छींपा समाज द्वारा महासभा दिल्ली का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
अंत में आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्थानीय छींपा समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय