श्री नामदेव सेवा समिति ने की शरबत की सेवा
Rajat Chipa (Jaipur) 18-06-2026 Regional
सीकर/राजस्थान(विनोद अग्रोहिया)| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर दिनांक 16/6/2026 को यात्रियों को मीठा शरबत पिलाया गया।जल सेवा शिविर प्रभारी श्री दामोदर प्रसाद टेलर ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री नामदेव सेवा समिति दर्जी समाज के सौजन्य से आयोजित किया गया।इस अवसर पर समाज की ओर से श्री मामराज जी पांडला पूर्व पार्षद,अध्यक्ष मक्खन जी पांडला,गोपाल जी पांडला,पवन जी पांडला, संजय पांडला,मनोज पांडला,झाबर मल लखमरा,पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जी कछोट,राकेश लुहारिया,सीता राम जी पांडला, रामजी लाल जी थेपड़ा,सुरेन्द्र कुमार धींधवाल सहित, रामस्वरूप जी कटोडा,नवल टेलर सहित श्री नामदेव समाज के सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री नामदेव समाज की ओर से जलसेवा में एक स्टील की बाल्टी प्रदान की गयी तथा सभी सेवा देने वाले स्काउट गाइड रोवर रैंजर को अल्पाहार कराया गया।

1
73


