राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली-2026 के पदाधिकारियों का जयपुर में हुआ स्वागत सत्कार
Rajat Chipa (Jaipur) 14-06-2026 Regional
जयपुर(अवधेश पांडेय)|राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली-2026 के प्रचार-प्रसार हेतु रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा,दिल्ली के प्रधान श्री दयानंद जी रोहिल्ला सम्माननीय पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति का जयपुर आगमन हुआ।इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति,श्री नामदेव छीपा समाज जिला हितकारिणी समिति जयपुर, श्रीविट्ठल नामदेव फाउंडेशन एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं छीपा व टाक समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में सभी वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि हमें समाज की वास्तविक शक्ति को स्थापित करना है तो हमें केवल अपनी-अपनी खापों और संगठनों तक सीमित नहीं रहना होगा।हमें एक साझा राष्ट्रीय पहचान के अंतर्गत संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।आज हमारी सबसे बड़ी कमजोरी संख्या की कमी नहीं,बल्कि बिखराव है।
यह भी स्पष्ट रूप से रखा गया कि समाज की करोड़ों की जनसंख्या होने के बावजूद सामाजिक,प्रशासनिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व हमारी संख्या के अनुरूप नहीं है। इसका मुख्य कारण हमारा असंगठित होना हैं।यदि हमें सम्मानजनक भागीदारी चाहिए तो हमें अपनी बात सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के समक्ष संगठित शक्ति के साथ रखनी होगी।यदि आवश्यक हो तो हमें चुनाव के समय बहिष्कार तक का विकल्प चुनकर सत्ता पक्ष और विपक्ष तक अपनी आवाज पहुंचानी होगी।बैठक का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह भी रहा कि इस राष्ट्रीय महासम्मेलन की सफलता का आधार व्यक्ति नहीं,बल्कि समाज,खापों और सामाजिक संगठनों का सम्मान होगा।व्यक्ति बदलते रहते हैं, संगठन समाज की स्थायी शक्ति होते हैं।इसलिए सभी संगठनों, सभी खापों और सभी घटकों को समान सम्मान,समान अवसर और समान भागीदारी मिलनी चाहिए।
अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा महासभा समिति का स्पष्ट मत है कि यदि राष्ट्रीय महासम्मेलन सभी घटकों और संगठनों को समान गरिमा एवं सम्मान के साथ लेकर आगे बढ़ेगा,तो छीपा समाज और उसके संगठन भी इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग देंगे।यही भावना अन्य सभी संगठनों के प्रति भी होनी चाहिए।
यह महासम्मेलन किसी एक संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण नामदेव परंपरा, उसके सभी घटकों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का राष्ट्रीय अभियान है।
कार्यक्रम में श्रीराम सोपरा(अध्यक्ष),अवधेश कुमार पांडे (महासचिव),मदनलाल तोणगरिया(संगठन मंत्री),
दिनेश छीपा(रंगाई छपाई कला प्रकोष्ठ संयोजक),
सुरेश जी बाटू(अध्यक्ष),
घनश्याम जी(गोठरवाल) महासचिव,राजेंद्र कुमार तोणगरिया(अध्यक्ष),
अनिल कुमार जगरवाल (कार्यकारी अध्यक्ष),
कुलदीप बोलिया(वरिष्ठ उपाध्यक्ष),
मनोज कुमार छीपा(उपाध्यक्ष),
सुभाष छीपा(महामंत्री),
आनंद मोहन दुनीवाल (कोषाध्यक्ष),अटल दुनीवाल(पूर्व अध्यक्ष),
रामस्वरूप जी गोठवाल नेता(अध्यक्ष),अनिल बोलिया (अध्यक्ष),चंद्रप्रकाश छीपा(अध्यक्ष),संजय रामपुरिया (उपाध्यक्ष),घनश्याम छीपा (वार्ड अध्यक्ष)
एवं अन्य गण मान्य समाजबंधु उपस्थित थे।

0
136


