श्री राजस्थान नामदेव छीपा समाज द्वारा महाराणा जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन
Rajat Chipa (Mumbai) 16-06-2026 Regional
मुंबई(मांगीलाल सोलंकी)|श्री राजस्थान नामदेव छीपा समाज, मुंबई के तत्वावधान में हिंदवी स्वाभिमान,वीरता एवं राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हिंदवी सूर्य महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य जन्म जयंती महोत्सव का कल 17 जून शाम 6.30 बजे मीरा रोड स्थित आपपा साहब धर्माधिकारी हॉल पर आयोजन किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर आप सभी समाजबंधुओं,मातृशक्ति एवं युवा साथियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा महाराणा प्रताप जी के आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करें।
कैलाश एम.पायक
अध्यक्ष श्री राजस्थान नामदेव छीपा समाज,मुंबई ने सभी से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

1
131


