श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज नगर संगठन पुष्कर ने किया स्वागत सम्मान

Like 0 Views 63
Rajat Chipa (Jaipur) 17-06-2026 Regional

पुष्कर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|भगवान श्री विठ्ठल रुक्मिणी सन्त शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज एवं ब्रह्माजी के मन्दिर पुष्कर में दिनांक 14/6/26को दर्शन एवं पुष्कर राज सरोवर में स्नान पूजा अर्चना करने मुंबई शिवाजी पार्क दादर राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी के अध्यक्ष श्री मान अशोक जी भाऊ खैरनार सपरिवार पधारे श्रीमान अशोक जी और श्रीमान गोविन्द जी नामदेव से सम्पर्क भारत में नामदेव समाज को एकीकरण करने के लिए भी वार्तालाप संवाद हुआ और श्रीमान अशोक जी ने जानकारी दी।
 शिम्पी समाज के महाराष्ट्र में काफी समाज बंधु राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में है। पुष्कर में काफी मन्दिर दर्शन किये विट्ठल भगवान रुक्मिणी सन्त शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के मन्दिर में दर्शन करने पधारने पर श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज नगर संगठन पुष्कर के अध्यक्ष श्री हंसराज जी लोदा द्वारा श्री नामदेव जी महाराज का दुपट्टा अर्पणा पहनाकर भगवान श्री विठ्ठल रुक्मिणी सन्त शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज पुष्कर मंदिर का छायाचित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

प्रादेशिक

सम्पादकीय