श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज नगर संगठन पुष्कर ने किया स्वागत सम्मान

Like 2 Views 11
Rajat Chipa (Jaipur) 04-08-2026 Regional

पुष्कर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|भगवान श्री विठ्ठल रुक्मिणी सन्त शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के मन्दिर पुष्कर में दिनांक 2/8/26 को पुष्कर मंदिर में कांच का काम करने के लिए पधारे एवं विट्ठल नामदेव जी के मंदिर में दर्शन करने नावां सिटी निवासी श्रीमान दिलीप जी ऊंटवाल पधारने पर श्री नामदेव टांक क्षत्रिय दर्जी समाज नगर संगठन पुष्कर के अध्यक्ष श्री हंसराज जी लोदा द्वारा श्री नामदेव जी महाराज का दुपट्टा अर्पणा पहनाकर भगवान श्री विठ्ठल रुक्मिणी सन्त शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज पुष्कर मंदिर का छायाचित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
दिलीप जी समाज बंधु है और यह कांच का मंदिरों में भवनों में बहुत ही शानदार कार्य करते हैं।हमारे नामदेव समाज के अनेक मंदिरों में इन्होंने कांच का सुंदर कार्य किया है और भी कोई समाज बंधु कहीं पर भी कांच का मंदिर में भवन काम कराना चाहते हैं तो इन दिलीप जी नावां सिटी वाले से संपर्क करें।

प्रादेशिक

सम्पादकीय