नामदेव समाज की गौरव,,,डॉ.शीला छीपा(धनोपिया)ने प्राप्त की पी.एच.डी.की उपाधि

Like 0 Views 116
Rajat Chipa (Bhilwara) 31-07-2026 Regional

भीलवाड़ा(राजस्थान)|जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर से डॉ. शीला छीपा (धनोपिया) ने हिन्दी विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र,समाज एवं शिक्षा जगत का नाम गौरवान्वित किया है। 
इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. शीला छीपा की इस उपलब्धि को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका शोधकार्य हिन्दी भाषा एवं साहित्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
इस अवसर पर सभी ने डॉ. शीला छीपा(धनोपिया) को बधाई देते हुए उनके निरंतर शैक्षणिक,सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए 
ओमप्रकाश,श्याम सुंदर, महावीर प्रसाद,प्रकाशचंद्र (ससुर),पंकज(पति),सुनील, मनीष, रविन्द्र,विशाल,विनोद (देवर),रेयांश,ख्वाईश (पुत्र-पुत्री),यक्षित,नव्यांश, निष्कर्ष,मिष्ठी ,काशवी,क्रिषा , राया,(भतीजे),रोडीलाल, शंकरलाल,उदयलाल,रवि, योगेश बगेरवाल,आकोला, चित्तौड़गढ़(पीहर पक्ष) आदि ने कामना की।

प्रादेशिक

सम्पादकीय