संत नामदेव मंदिर पर धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव
Rajat Chipa (Jaipur) 30-07-2026 Regional
श्रीगंगानगर/राजस्थान(ताराचंद खत्ती)|कल संत नामदेव मंदिर छींपा समाज समिति ट्रस्ट श्रीगंगानगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान श्री ओमप्रकाश कायथ नेतेवाला से सपत्निक शामिल हुए।
सर्वप्रथम श्री रुक्मिणी विट्ठल, संत नामदेव जी व बालाजी महाराज की मूर्तियों को गंगाजल इत्यादि से स्नान करवा कर मुख्य यजमान द्वारा भेंट किए गए नए वस्त्र पहनाए गए।
ततपश्चात मुख्य यजमान,11 जोड़ो सहित अन्य समाज बंधु हवन यज्ञ में आहुति देने हेतु शामिल हुए।
इसके बाद गुरु पूजन कर गुरु संत नामदेव जी महाराज की विशेष आरती का आयोजन हुआ।
मुख्य यजमान श्री ओमप्रकाश कायथ सपत्नीक नेतेवाला को संस्था अध्यक्ष श्री कृष्णचंद्र अजयपाल द्वारा स्मृति चिन्ह स्वरूप संत नामदेव जी महाराज की फोटो व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री कृष्णचंद्र अजयपाल,उपाध्यक्ष ताराचंद खत्ती,श्री सतपाल लुहारिया, श्री सतीश खती,श्री दुलीचंद अजयपाल पनीवाली,श्री ताराचंद अजयपाल,श्री लादूराम कायथ,श्री शयोपतराम कायथ,श्री नरेश कुमार कायथ,श्री संदीप कुमार कायथ,श्री देवेंद्र झांकल साहूवाला,श्री प्रभुराम पूर्वा साहूवाला,श्री धर्मपाल पाटनेचा सयागावाली,श्री विजय कुमार गहलोत,श्री गोविंदराम तारवान श्री राजीव कुमार लोदा झाझडियावाली सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे जिसमें महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

0
34


