संत नामदेव मंदिर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कल
Rajat Chipa (Jaipur) 28-07-2026 Regional
श्रीगंगानगर/राजस्थान(विजय वर्मा)|गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत नामदेव मंदिर,श्रीगंगानगर पर कल बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विशेष महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन मुख्य यजमान श्री ओमप्रकाश कायथ नेतेवाला द्वारा करवाया जा रहा है।
आयोजन को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के दौरान श्री ओमप्रकाश कायथ नेतेवाला सपत्नीक भगवान श्री रुक्मिणी-विट्ठल,संत नामदेव जी महाराज एवं बालाजी महाराज को नवीन वस्त्र भेंट कर विशेष श्रृंगार करेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन होगा।
हवन-यज्ञ के पश्चात गुरु वंदना करते हुए संत नामदेव जी महाराज की विशेष आरती की जाएगी।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन में 11 जोड़ों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहेगी।
संत नामदेव मंदिर छींपा समाज समिति (ट्रस्ट) के पदाधिकारी सतीश खत्ती ने श्री ओमप्रकाश कायथ नेतेवाला द्वारा करवाए जा रहे इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को अपनी संस्कृति,परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर में धार्मिक आयोजनों की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे पहले संस्था मैनेजर लक्ष्मण जी द्वारा भी सवामणि और हवन-यज्ञ का आयोजन करवाया गया था। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर ऐसे धार्मिक आयोजन करवाने चाहिए, जिससे हर महीने मंदिर में धार्मिक गतिविधियां होती रहें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
समिति पदाधिकारियों ने की भागीदारी की अपील
संत नामदेव मंदिर छींपा समाज समिति के अध्यक्ष कृष्ण जी सहित अजयपाल, दीपक बेदी, संदीप कायथ, रविकांत बरा उपाध्यक्ष ताराचंद खती एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह किया है कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में संत नामदेव मंदिर पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और संत नामदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

0
57


