समाज के लिए गौरव के क्षण,,,कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जी से समाज बंधुओ ने की मुलाकात
Rajat Chipa (Delhi) 03-08-2026 Regional
पानीपत/हरियाणा(विनोद अग्रोहिया)|विश्राम गृह पानीपत मे आज नामदेव सभा प्रधान रोशन लाल रोहिल्ला के नेतृत्त्व मे माननीय कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा जी से पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा प्रदेश अध्यक्ष नामदेव सभा व समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ पानीपत में सरकार की तरफ से धर्मशाला के लिए भूमि उपलब्ध करवाने हेतु मुलाकात की और माननीय मुख्यमंत्री ने नाम प्रार्थना पत्र सभा की ओर से मंत्री जी को सौपा।इस अवसर पर सतबीर वर्मा ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री के सम्मुख समाज के सम्मेलन मे चंडीगढ़ व हिसार में मांग रख चुके हैं।अनुदान राशि जो मुख्यमंत्री जी ने घोष्णा की थी वो समाज को मिल चुकी हैं कुछ मांगे और अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।उनकी भी जल्दी से जल्दी माननीय रणबीर गंगवा के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल पूरी करवाने हेतु मिलेंगे।नवम्बर दिसंबर दिल्ली मे होने वाले राष्ट्रीय समाज सम्मेलन के लिए भी निमंत्रण देने के लिए भी मुलाक़ात करेंगे।रोशनलाल प्रधान ने सभा सदस्यों के साथ मंत्री जी का अभिवादन किया।माननीय रणबीर गंगवा जी ने समाज में एकता बनाये रखने समाजिक कार्यों मे भाग लेने के लिए सब को प्रेरित किया।सतबीर वर्मा ने समाज सम्मेलन मे पानीपत जिले से ज्यादा से ज्यादा समाज बंधुओ को महासम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रित किया।

1
40


