नामदेव समाज का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

Like 0 Views 26
Rajat Chipa (Jaipur) 27-07-2026 Regional

रतनगढ/चूरू(राजस्थान)|नामदेव भवन रतनगढ़ में दिनांक 22.7.2026 को भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। भूमि पूजन में मुख्य अजमान जगदीश गाधा सूडसर निवासी उपस्थित रहे।  
 भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत हुई,जिसमें अध्यक्ष रमेश मोयल ने बताया कि भवन में ऊपरी भाग में 30 बाई 30 का हाल आधुनिक तरीके से तैयार होगा और भवन का विस्तार होगा व भवन में आने वाले सभी महानुभावों को उसे पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिये समुचित व्यवस्था मिलेगी। 
 श्री नामदेव सेवा समिति रतनगढ़ में भूमि पूजन के कार्यक्रम में पधारे हुए समाज बंधु भामाशाह जगदीश गाधा सूडसर के साथ विजय कुमार मोयल,भंवरलाल तोलंबिया (सरंक्षक),लीलाधर किंजडा,गोपाल किंजड़ा, सुरेश नथैया,दिलीप तोलंबिया,ललित मोयल, मोहनलाल किंजडा,महेश किंजडा,रतनलाल वर्मा,कैलाश तोलंबिया, मनोज नथैया,प्रदीप नामदेव सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय