प्रतिभा समाज की,,,आयुष सिकरवाल ने हासिल की एक साथ दोहरी डिग्री
Rajat Chipa (Neemuch) 26-07-2026 Regional
डीडवाना कुचामन/नागौर(हंसराज लोदा)|स्व.श्री रतनी देवी एवं स्व.श्री भवानीशंकर जी सिकरवाल नावां सिटी के पौत्र एवं स्व. श्रीमति रामज्योत एवं स्व.श्री गिरधारीलाल जी ऊँटवाल जोधपुर के दोहिता एवं श्रीमती स्नेहलता सिकरवाल (महासभा सदस्या) एवं श्री राम प्रसाद जी सिकरवाल (रीडर ग्रेड 1st) जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुचामन सिटी के सुपुत्र आयुष्मान आयुष सिकरवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) जैसी शानदार एवं प्रतिष्ठित संस्थान (IIT) से B.Tech + M.Tech एक साथ दोहरी डिग्री प्राप्त करके पूरे समाज को गौरवान्वित किया।
इससे पूर्व अध्ययन के साथ आयुष सिकरवाल ने EY Techathon 5.0 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया।
आयुष सिकरवाल के बड़े भाई पीयूष सिकरवाल ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) वड़ोदरा से B.Tech की डिग्री प्राप्त करके वर्तमान में Myntra कंपनी, बैंगलोर में Tech. Lead के पद पर कार्यरत हैं, तथा आयुष सिकरवाल की बड़ी बहन सुश्री सुरभि सिकरवाल PA of RJS के पद पर नावां सिटी में कार्यरत हैं।
नामदेव टाँक क्षत्रिय समाज नावां सिटी एवं जोधपुर समाज पीयूष, सुरभि एवं आयुष सिकरवाल की इस उपलब्धि पर महासभा एवं सभी समाज बंधुओ ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की।

0
30


