श्री राजस्थान नामदेव छीपा समाज द्वारा आषाढ़ी एकादशी पर आयोजन

Like 0 Views 35
Rajat Chipa (Mumbai) 25-07-2026 Regional

मुंबई(मांगीलाल सोलंकी)|श्री राजस्थान नामदेव छीपा समाज मुंबई के तत्वावधान में आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक स्थान: सेंट्रल पार्क लॉन,एस.के. स्टोन,मीरा रोड मीरा-भायंदर में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि पंढरपुर के श्री विठ्ठल मंदिर की भव्य प्रतिकृति (Replica) का निर्माण किया गया है,जिससे भक्तों को पंढरपुर धाम के दिव्य दर्शन का अनुभव प्राप्त होगा।साथ ही इस पावन आयोजन में संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की पावन परंपरा एवं महिमा का भी विशेष उल्लेख और दर्शन कराया गया है।

चार दिनों तक चलने वाले इस भव्य कीर्तन महोत्सव में प्रतिदिन सुप्रसिद्ध कीर्तनकारों द्वारा कीर्तन,भजन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रादेशिक

सम्पादकीय