​शामली में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,,,दिवंगत राजकुमार नामदेव जी को किया गया नमन

Like 0 Views 37
Rajat Chipa (Lucknow) 31-10-2026 Regional

शामली/उत्तरप्रदेश(विनोद अग्रोहिया)|स्व.श्री राजकुमार नामदेव जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर मानवता की सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण देखने को मिला।श्री नामदेव युवा जनकल्याण समिति शामली और पार्क हॉस्पिटल(जीटी रोड, पानीपत) के संयुक्त सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
​यह शिविर 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शिव शक्ति वाटिका,माजरा रोड,शामली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

​विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं,कई प्रमुख जांचें रहीं निःशुल्क:- 
​शिविर में पानीपत के पार्क हॉस्पिटल से आए अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे।

​शिविर में मुख्य रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं:- 
​विशेष जांचें: ईसीजी (ECG), बीपी (BP) और रैंडम ब्लड शुगर की जांच।
​विशेषज्ञ परामर्श: जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग,बाल रोग,हड्डी रोग,आंख तथा नाक-कान-गला(ENT) रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श।
​दवाइयों का वितरण: शिविर में आने वाले सभी जरूरतमंद मरीजों को डॉक्टर के परामर्शानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

​प्रमुख लोगों की उपस्थिति ने बढ़ाया हौसला:- 
​कार्यक्रम के आयोजक रजनीश नामदेव ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आभार जताया।उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था।
​शिविर को सफल बनाने में समिति और गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर वंस नामदेव,मुकेश नामदेव, सतेन्द्र नामदेव,अनुज नामदेव,अजय संगल,रूद्र नामदेव, सलेक चंद,नरेश नामदेव,सन्नी नामदेव, यशपाल, और मुकेश सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय