निराश्रित बच्चों का संबल बने समाजसेवी विजय सिंह तोलंबिया व गिरधारी लाल तोलंबिया,शिक्षा और देखभाल के लिए दिया आर्थिक सहयोग

Like 0 Views 22
Rajat Chipa (Jaipur) 28-10-2026 Regional

​अजमेर/राजस्थान(विनोद अग्रोहिया)|​नामदेव टांक क्षत्रिय जन सेवा संस्थान, अजमेर की पहल पर समाज के भामाशाहों ने मानवीय संवेदना की एक अनूठी मिसाल पेश की है। माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हुए दो मासूम बच्चों की शिक्षा और परवरिश के लिए जयपुर और गोटन के दो प्रमुख व्यवसायियों ने आर्थिक सहयोग का हाथ बढ़ाया है।
​वर्तमान में ये दोनों बच्चे समाज की एक महिला के संरक्षण में रह रहे हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए:
​श्री विजय सिंह तोलंबिया (जयपुर/मूल निवासी: फतेहपुर शेखावाटी) ने ₹21,000 की सहायता राशि प्रदान की।
​श्री गिरधारी लाल तोलंबिया (गोटन/मूल निवासी: गगराना) ने ₹11,000 की आर्थिक मदद दी।

​भामाशाहों का परिचय और समाजसेवा में योगदान
​1. श्री विजय सिंह तोलंबिया (जयपुर)
​सामाजिक पहचान: प्रमुख समाजसेवी, भामाशाह एवं वर्तमान में पुष्कर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी।
​व्यावसायिक प्रतिष्ठान: अल्ट्राटेक सीमेंट का वितरण व्यवसाय, लक्ष्मीनाथ लॉजिस्टिक्स, लक्ष्मीनाथ मिनरल्स एंड केमिकल्स तथा पीएसवी कॉरपोरेशन।
​2. श्री गिरधारी लाल तोलंबिया (गोटन)
​सामाजिक पहचान: प्रमुख व्यवसायी,भामाशाह एवं वर्तमान में पुष्कर मंदिर ट्रस्ट के संगठन मंत्री।
​व्यावसायिक प्रतिष्ठान: गोटन में 'श्री राणा मिनरल्स' एवं 'श्री गणेश मिनरल्स' के माध्यम से हाई ग्रेड क्विक लाइम (चुना) व हाइड्रेटेड लाइम के निर्माण एवं वितरण का विशाल व्यवसाय।

​संस्थान ने जताया आभार:- 
​नामदेव टांक क्षत्रिय जन सेवा संस्थान, अजमेर ने दोनों दानदाताओं के इस संवेदनशीलता और समाजसेवा से भरे कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।संस्थान के पदाधिकारियों ने दोनों भामाशाहों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में बेसहारा बच्चों का संबल बनना संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय