राष्ट्रीय मंच पर चमका नाम: डॉ. जयप्रकाश रोहिल्ला को मिला 'इंडियन ट्रेड अवार्ड', बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने किया सम्मानित
Rajat Chipa (Delhi) 27-10-2026 Regional
नई दिल्ली(तानिया रोहिल्ला)| व्यापार,उद्योग और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले मिर्ची राम एग्रो इंडस्ट्रीज ग्रुप के मालिक डॉ. जयप्रकाश रोहिल्ला को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित 'नवयुग आयुर्वेद इंडियन ट्रेड अवार्ड' समारोह में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ।
बॉलीवुड अभिनेता आफताबशिवदासानी ने किया सम्मानित:-
इस भव्य समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आफताब शिवदेसानी बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुए,जिन्होंने अपने हाथों से डॉ. रोहिल्ला को यह अवार्ड प्रदान किया।
वोव्यापार उद्योग क्षेत्र में मिला योगदान:-
यह सम्मान व्यापार, उद्योग और उद्यमिता (Entrepreneurship) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।
विशेष आकर्षण:-
अभिनेता आफताब शिवदेसानी के हाथों यह सम्मान प्राप्त करना इस पूरे कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा,जिसने उद्योग जगत में डॉ. रोहिल्ला की साख को और मजबूत किया है।
व्यापार जगत के लिए प्रेरणा:-
नवयुग आयुर्वेद इंडियन ट्रेड अवार्ड का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली और बदलाव लाने वाली शख्सियतों को मंच देना है।मिर्ची राम एग्रो इंडस्ट्रीज ग्रुप के प्रमुख के रूप में डॉ. जयप्रकाश रोहिल्ला को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े अन्य युवाओं व उद्यमियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

1
63



