प्रतिभा समाज की,,,200 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं सम्मान प्राप्त बाल प्रतिभा मास्टर सहज छीपा को मिला हीरोज़ ऑफ इंडिया अवार्ड 2026

Like 0 Views 56
Rajat Chipa (Jaipur) 05-06-2026 Regional

हिंगोना/जयपुर।क्षेत्र के गौरव,बाल प्रतिभा एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मास्टर सहज छीपा पुत्र डॉ.राधा गोविंद छीपा को हिंदुस्तान बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा आयोजित "हीरोज़ ऑफ इंडिया अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया है।

मास्टर सहज छीपा ने अपनी अल्पायु में ही असाधारण उपलब्धियां हासिल कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।उन्हें अब तक विभिन्न संस्थाओं द्वारा 200 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड,अवार्ड एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं,जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

मास्टर सहज ने अपने पिता डॉ. राधा गोविंद छीपा के साथ 365 दिनों में अखंड भारत यात्रा पूर्ण कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत की सांस्कृतिक,आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रवादी चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

"हीरोज़ ऑफ इंडिया अवार्ड 2026" देश के उन प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यों एवं उपलब्धियों से समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।मास्टर सहज छीपा को यह सम्मान उनकी विलक्षण प्रतिभा, राष्ट्रभक्ति,समर्पण एवं प्रेरणादायक उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राधा गोविंद छीपा ने कहा कि बच्चों में अपार क्षमता होती है।यदि उन्हें सही मार्गदर्शन,संस्कार एवं अवसर मिले तो वे कम आयु में भी ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं जो समाज के लिए प्रेरणा बन जाएं।उन्होंने इस सम्मान को समाज,राष्ट्र एवं युवा पीढ़ी को समर्पित किया।

मास्टर सहज छीपा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों,शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रादेशिक

सम्पादकीय