समाज के गौरव के पल,,,दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा जी गुप्ता को महासम्मेलन के लिए किया आमंत्रित
Rajat Chipa (Delhi) 29-05-2026 Regional
नई दिल्ली(विनोद अग्रोहिया)|कल रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा दरियागंज दिल्ली के प्रधान श्री दयानंद रोहिल्ला जी एवं राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली के संयोजक श्री रमेश पंवार जी के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ता दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को महासम्मेलन दिल्ली कार्यक्रम में आने हेतु निमंत्रण देने गए थे।माननीय मुख्यमंत्री जी दिल्ली ने हमारे कार्यक्रम की बात ध्यान से सुनी और हमारे कार्यक्रम में आने का आग्रह भी स्वीकार किया।
साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व आयोग अध्यक्ष माननीय श्री सुनील महेश्वरी जी भी माननीया मुख्यमंत्री दिल्ली से मिलने ओर आग्रह करने गए थे।इससे पूर्व भी माननीय श्री सुनील महेश्वरी जी ने हमारे राष्ट्रीय महासम्मेलन दिल्ली को सफल बनाने हेतु जुटे लोगों को माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार से भी मिलवाया।उन्होंने भी कार्यक्रम में आने का आग्रह स्वीकार किया।

0
145


