रमेश जी अपूर्वा भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी में प्रदेश नीति व शोध प्रभारी नियुक्त

Like 1 Views 65
Rajat Chipa (Jaipur) 28-05-2026 Regional

नागौर/राजस्थान(हंसराज लोदा)|भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.महेंद्र कुमावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नागौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अपूर्वा को प्रदेश नीति व शोध प्रभारी नियुक्त किया है।अपूर्वा 38 साल राजकीय सेवा में रहते हुए 2003 से 2008 तक तत्कालीन पर्यटन मंत्री उषा पूनिया के निजी सहायक रहे। सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व विधायक व वर्तमान सार्वजनिक निर्माण व महिला बाल विकास मंत्री मंजू जी बाघमार,पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी के निजी सहायक रहे।राजकीय सेवा के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र उत्ता,डॉ. मंजू बाघमार, रमाकांत शर्मा,मोहनराम चौधरी,रामनिवास सांखला व वर्तमान जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया के साथ जिला प्रवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी,चार बार जिला महामंत्री रह चुके हैं।वर्ष 2015 से 2017 में नसीराबाद *विधानसभा में पार्टी विस्तारक के रूप में काम किया।संगठन के लंबे काम को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने अपूर्वा को ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी है।

प्रादेशिक

सम्पादकीय