पंढरपुर (महाराष्ट्र) से घुमाण (पंजाब) रथ और साइकिल परिक्रमा यात्रा में नामदेव समाज ने भाग लिया
03-12-2023 WhatsApp


इंदौर(आशीष नामदेव)।भागवत धर्म के वरिष्ठ प्रचारक संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की 753 वीं जयंती, संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज की 727 वा  संजीवन समाधि दिन  और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देवजी की 554 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री क्षेत्र पंढरपुर ( महाराष्ट्र ) से श्री क्षेत्र घुमाण (पंजाब) तक लगभग 2100 किलोमीटर की रथ और साइकिल यात्रा  इंदोर पहूंची । नामदेव समाजबंधुओ ने यात्रा की  अगवानी करते हुए श्रेयस  नगर स्थित नामदेव मंदिर में भजन कीर्तन और चरण पादुका का पूजन- अर्चन किया,  तत्पश्चात प्रात 8 बजे छोटा बागंडदा  रोड , बड़ा गणपति , राजवाडा , रीगल चौराहा , ए.बी. रोड होते हुए यात्रा ने देवास की ओर प्रस्थान किया | इस अवसर पर यात्रियों ने  राजवाड़ा पर मां अहिल्या देवी  की प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर  दर्शन लाभ भी लिया|

इस यात्रा का शुभारंभ 23 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर संत नामदेव महाराज के 17 वें वंशज श्री ज्ञानेश्वर माऊली नामदास द्वारा पंढरपुर से किया गया |  यह जानकारी भागवत धर्म प्रसारक मंडल के अध्यक्ष सूर्यकांत भिसे ने दी I उन्होंने बताया समिति द्वारा आशीष नामदेव को मध्यप्रदेश राज्य के समन्वयक का दायित्व प्रदान किया है| भागवत धर्म की नींव संत ज्ञानेश्वर महाराज ने रखी थी। संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने उनके साथ 12-13 वीं सदीं में धर्म प्रचार का कार्य किया। उन्होंने दक्षिण भारत सहित महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश गुजरात राजस्थान के कोने-कोने में भागवत धर्म का प्रचार-प्रसार किया,  कई एशियाई देश संत नामदेव महाराज के विचारों और संस्कृति पर  बृहद शोध कर रहे हैं | संत ज्ञानेश्वर महाराज की संजीवन समाधि के बाद नामदेव महाराज ने उत्तर भारत में भी भागवत धर्म की पताका फहरायी। उनके सात्विक विचारों का प्रभाव पंजाब के सिखों समाज में आज भी कायम रहा। 
पिछले वर्ष भागवत धर्म के विचारों का प्रचार और प्रसार  के उद्देश्य से भागवत धर्म प्रसारक मंडल, राज्य पालकी सोहला पत्रकार संघ के सहयोग से श्रीक्षेत्र पंढरपुर (महाराष्ट्र) से श्रीक्षेत्र घुमाण (पंजाब) तक साइकिल यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा को विभिन्न राज्यों से सम्मिलित साइकिल यात्रियों ने  बडे उल्हास के साथ अच्छा प्रतिसाद दिया I विभिन्न राज्यों के भक्तों की मांग के अनुसार शांति, समता और बंधुता के विचारों का प्रचार और प्रसार करने के लिए भागवत धर्म प्रसारक मंडल, पालखी सोहला पत्रकार संघ, श्री नामदेव दरबार कमिटी  (घुमाण) और देश भर के विभिन्न नामदेव शिम्पी समाज संगठनों की ओर से यह यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा में सभी उम्र के लगभग एक सौ साइकिल महिला-पुरूष यात्री भाग ले रहे है जिसमें  डॉक्टर, इंजीनियर, रिटा. अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, अभिभाषक व व्यापारी बंधु  उपस्थित है जो प्रतिदिन 80- 90 किलोमीटर साइकिल चलाकर विभिन्न शहरों में समाज बंधुओ के मध्य भागवत धर्म और भारतीय संस्कृति पर संगोष्ठी कर रहे हैं। रथयात्रा और साइकिल परिक्रमा यात्रा 11 दिसंबर को संत ज्ञानेश्वर महाराज के संजीवन समाधि दिवस समारोह के दिन श्री क्षेत्र घुमाण पहुंचेगी। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित 9 दिसंबर को चंडीगढ़ में संत नामदेव महाराज की साइकिल यात्रा का स्वागत व चरण पादुकाओं का पूजन करेंगे|

मुख्य रुप से नामदेव छीपा समाज अध्यक्ष संजय बिरोलिया (एडवोकेट), आशीष नामदेव,  मोहनलाल गोठरवाल , अशोक कजोड़ियां गिरधारी गुडगांवा, गणेश रायथलिया,  मनीष नामदेव , सुशील भाटी धर्मेंद्र उज्जैनिया,  त्रिलोक नाईवाल, प्रवीण नागर, दिनेश नामदेव, हितेश नामदेव , संतोष बोरीवाल व अन्य समाज बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया|


कॉपी राईट - 2025


NAMDEV NEWS MAGAZINE - 9589484490